फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध का उत्पादन बढ़ेगा तो कम होगी नशे की लत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ज्ञानपुर(भदोही)। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में बुधवार को जनपद स्तरीय किसान मेला और कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को कृषि की आधुनिक तकनीक और अधिक उत्पादन प्राप्त करने की जानकारी दी गई। मेले में एक दर्जन से अधिक स्टॉल लगाए गए थे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि कृषि एक जीवन धारा है। इससे आर्थिक, सामाजिक के साथ संपूर्ण क्षेत्र का विकास संभव है। उन्होंने पशुपालन एवं यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि अगर दूध का उत्पादन बढ़ेगा तो नशे की लत कम होगी। अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी विशाख जी ने कहा कि कृषि हमारे देश के विकास की रीढ़ है। कृषि के विकास के बिना देश का विकास संभव नहीं है। उन्होंने कृषि के साथ पशुपालन, मत्स्य पालन, भेड़-बकरी पालन आदि करने की सलाह किसानों को दी। इस मौके पर उप कृषि निदेशक धर्मेंद्र कुमार ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. आरबी मौर्य ने पशुओं में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। प्रगतिशील किसान अरुणेंद्र चौबे ने ट्रांसफार्मर, चारा काटने वाली मशीन में अनुदान और संकर धान की बिक्री न होने की समस्या उठाई। सीडीओ आरसी पांडेय ने किसानों से अपील की कि गोष्ठी में दी गई जानकारी वे अपने संबंधियों तक पहुंचाएं। इस मौके पर यादवेंद्र सिंह, संजय जायसवाल, किशोर चंद्र बरनवाल, इंद्रजीत मौर्य, श्यामधर सिंह, राजेश सिंह, अशोक सिंह, घनश्याम बिंद, मल्लू राम आदि मौजूद थे। लोकगीत गायक जटाशंकर यादव ने गीत के माध्यम से विकास की बातें कहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें