फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की नमाज का वक्त मुकर्रर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही। ईद 26 जून को होगा या 27 को इसके लिए चांद का दिदार होने तक इंतजार करना पड़ेगा। हलांकि रूयते हेलाल कमेटी ने नगर के विभिन्न ईदगाहों में ईद की नमाज का वक्त मुकर्रर कर दिया है। बुधवार को तकिया कल्लन शाह जामा मस्जिद में हुई कमेटी की बैठक में नमाज के वक्त का एलान किया गया। नगर की प्रमुख ईदगाह अजिमुल्लाह चौराहा में पहली जमात सुबह 7.30 बजे व दूसरी जमात 8.15 बजे होगी। इसके अलावा बाकी ईदगाहों और मस्जिदों में एक जमात ही होगी।
बैठक के बाद सद्र हाफिज परवेज अच्छे ने बताया कि ईदगाह रेलवे स्टेशन रोड में 7.45 बजे, ईदगाह सिविल लाईन में सुबह 8.15 बजे, ईदगाह चौरी रोड में 8 बजे, ईदगाह तालाब हाजी फरीदन में 7.45 बजे, ईदगाह घमहापुर 7.45 बजे,
विज्ञापन
विज्ञापन

मैदान फलाहे उम्मत गर्ल्स डिग्री कालेज 7.45 बजे, मस्जिद रौजा गाजी मियां में 8.30 बजे, मस्जिद नाबीना शाह में 7.45 बजे, मस्जिद गोरियाना मोहाल में 8 बजे, मस्जिद सुनहरी मथुरापुर में 8.30 बजे नमाज अदा होगी। बैठक में हाजी अय्यूब अंसारी, हाजी अशफाक अंसारी, जमील अहमद, कारी महमूद, फहद अंसारी, खतीब आलम, हाजी यूसुफ इमाम, इस्तीयक अहमद, इमाम बेग, जमील नेता, शमशुद्दीन वारसी, अहमद शाह आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें