फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार को 10 नए मरीज सामने आए। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या 1830 पहुंच गई, हालांकि एक्टिव केस की संख्या काफी कम रही।
विज्ञापन

कोविड-19 के रोकथाम को लेकर सरकार भले गंभीर है, लेकिन प्रशासन और पुलिस की ओर से सख्ती नहीं की जा रही है। जिससे सामाजिक दूरी का पालन और मॉस्क लगाने में भी लापरवाही बरती जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट में 10 नए संक्रमित मिले। इसमें भदोही के मर्यादपट्टी का युवक, कान्हापुरी की महिला, जमनीपुर कालोनी में महिला, खन्नापुर में युवक, सहसेपुर में वृद्ध, बनकट और सियरहां में एक-एक युवक संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो अब तक 53 हजार 783 संदिग्धों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया। जिसमें 52 हजार 403 की रिपोर्ट आ चुकी है, हालांकि अभी भी 1375 का सैंपल लंबित है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संक्रमितों को आइसोलेट किया गया। संक्रमितों के सापेक्ष एक्टिव मरीजों की संख्या मात्र 91 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें