भदोही। कोतवाली क्षेत्र के केशवा शहाबाबाद में शनिवार को सुबह जमीन के पुराने विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। शनिवार को हुई मारपीट 10 लोग घायल हो गए। सभी का उपचार राजकीय एमबीएस अस्पताल में उपचार कराया गया। मामले में पुलिस ने दोनो पक्षों की तहरीर पर कुल 12 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। नगर के काजीपुर मोहल्ले में सायं एक अन्य मारपीट के मामले में दो लोगों को चोटें आई हैं।
दयाराम यादव और श्याम लाल के बीच बाइ पास मार्ग स्थित एक जमीन के टुकड़े के लिए विवाद चला आ रहा है। दयाराम के अनुसार वो सुबह अपने भतीजे प्रेम बहादुर को बाइक पर बैठा कर रजपूरा अपने कालीन प्रतिष्ठान जाने के लिए निकला था कि विवादित भूमि के पास विपक्षी खड़े थे उन्होंने रोक लिया और मारपीट करने लगे। लाठी डंडे से हमले में उनका भतीजा प्रेम घायल हो गया। पुलिस ने दयाराम की तहरीर पर पांच लोगों के तथा साहब लाल की तहरीर पर 7 लोगों के विरुद्ध शांति भंग का मुकदमा दर्ज किया है। उधर दूसरे पक्ष के श्याम लाल ने आरोप लगाया कि मामले को बढ़ा चढ़ा कर बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
उधर काजीपुर मोहल्ले में शाम एक आइसक्रीम की दुकान में कुछ लोगों ने मारपीट की। जिसमें दो भाई मो. शादाब और मो.इमरान घायल हो गए। पुलिस ने दोनों का राजकीय अस्पताल में मेडिकल मुआयना कराया। घायलों ने पुलिस को चार लोगों के नामजद तहरीर दी जिस पर पर पुलिस जांच कर रही है।