फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस की हार के बाद बेनी का बड़ा खुलासा

Sun, 15 Dec 2013 06:41 PM IST
एजेंसी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केन्द्रीय इस्पात मंत्री और कांग्रेस नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि हाल ही में विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद कांग्रेस बड़े कदम उठाने वाली है। बेनी ने कहा कि कांग्रेस में जल्दी ही कई लोगों की छुट्टी होने वाली है।
विज्ञापन


बेनी ने आगे कहा कि हार के बाद व्यापक पैमाने पर होने वाले इस फेरबदल में कई मंत्री हटेंगे और कुछ लोगों की भी संगठन से छुट्टी होगी।

वर्मा ने कहा कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इस मामले में खाका तैयार कर चुके हैं और जल्दी ही कुछ लोगों पर गाज गिरने वाली है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा में राष्ट्रमंडल खेलों में हुए भ्रष्टाचार जबकि राजस्थान, मध्यप्रदेश तथा छत्तीसगढ विधानसभा चुनावों में भीतरघात की वजह से कांग्रेस पराजित हुई।

राहुल की नजर में हैं भीतरघाती
बेनी बोले कि आज भी कांग्रेस से ज्यादा मजबूत संगठन कोई और नहीं है लेकिन भीतरघात की वजह से कांग्रेस मात खा रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी पार्टी के अंदर भीतरघातियों की कमी नहीं है लेकिन ये भीतरघाती राहुल गांधी की नजर में है। जल्द ही राहुल गांधी ऐसे भीतरघातियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें