केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने एक बार फिर एक बेतुका बयान दिया है। इस बार भी उनका निशाना बने हैं गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी। बेनी प्रसाद वर्मा ने एक सवाल के जवाब में खुद को मोदी का बाप बता दिया।
जब बेनी प्रसाद वर्मा से पूछा गया कि यदि नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ें तो इस पर उन्होंने कहा कि आपको पता है कि यहां क्या हो रहा है। अगर मोदी यहां चुनाव लड़ते हैं तो उनकी जमानत जब्त हो जाएगी। हम खुद ही मोदी के बाप हैं।
इसके बाद उन्होंने मोदी को मुसलमानों का सबसे बड़ा दुश्मन भी करार दे दिया। उन्होंने कहा कि 'मोदी मुसलमानों के हितैषी नहीं, सबसे बड़े दुश्मन हैं। यह सभी जानते हैं और इसका जवाब उन्हें अगले लोकसभा चुनावों में मिल जाएगा।'
गोंडा से कांग्रेस सांसद बेनी प्रसाद वर्मा इससे पहले मोदी को दाऊद इब्राहिम से बड़ा आतंकवादी कह चुके हैं।