फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल बत्ती वालों सावधान, आज निकले तो खैर नहीं!

Tue, 25 Jun 2013 12:37 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यह खबर उन लोगों के लिए जो लाल-नीली बत्ती लगाकर शहर की सड़कों पर रौब झाड़ते फिरते हैं। आज का दिन उनके लिए खराब साबित हो सकता है।
विज्ञापन


आज से शुरू हो रहा अभियान
अवैध रूप से अपनी गाड़ी पर लाल-नीली बत्ती लगाकर शहरभर में रौब झाड़ने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग आज से अभियान शुरू कर रहा है। परिवहन आयुक्त रजनीश गुप्ता ने बताया कि परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव के निर्देश पर यह कदम उठाया गया है।

बस्ती-बरेली में भी होगी 'बत्ती' बंद!
यह अभियान सिर्फ राजधानी तक ही सीमित नहीं रहेगा। प्रदेश के अन्य छोटे शहरों में भी तमाम लोग अवैध रूप से बत्ती का रौब दिखाते नजर आते हैं। यही वजह है कि फैजाबाद, बस्ती, आजमगढ़, बरेली, देवीपाटन, मुरादाबाद, मेरठ, सहारनपुर, आगरा, अलीगढ़, झांसी, वाराणसी, कानपुर, इलाहाबाद, बांदा और मिर्जापुर जिलों में भी फर्जी बत्ती लगाकर घूमने वालों की खैर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के कई अधिकारी होंगे शामिल
अभियान हर जिले के जिलाधिकारी के नेतृत्व में चलाया जाएगा और इसमें परिवहन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी के अन्य अधिकारी शामिल होंगे। जो लोग फर्जी बत्ती का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाएंगे, उनके ऊपर मोटर वाहन अधिनियम व संगत नियमावली में दिए गए प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें