फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानी के अंतिम संस्कार से लौट रहे युवक की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नानी के अंतिम संस्कार से लौट रहे युवक की हादसे में मौत
विज्ञापन

पिपरा थाने का रहने वाला था लवकुश
बस्ती। मुंडेरवा थाने के जनता इंटर कॉलेज ओड़वारा के पास हुए हादसे में नानी के अंतिम संस्कार से लौट रहा 22 वर्षीय युवक घायल हो गया। घायल को आननफानन जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग घायल को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मुंडेरवा थानाक्षेत्र के पिपरा निवासी 32 वर्षीय लवकुश मुंडेरवा के नरियांव स्थित पेट्रोल पंप पर तेल भरने का कार्य करता था। परिवार वालों के अनुसार रविवार को नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने ननिहाल पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के कड़र गांव में गया था। अंतिम संस्कार के बाद रात करीब आठ बजे बाइक से पिपरा अपने घर जाने के लिए निकला। रास्ते में मुंडेरवा थानाक्षेत्र के ओड़वारा में स्थित जनता इंटर कॉलेज के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों व राहगीरों ने इसकी सूचना डायल 112 दी। उसके पास मिले मोबाइल फोन से परिवार वालों को घटनाक्रम के बारे में बताया। कुछ देर में ही मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने गंभीर रूप से घायल लवकुश को एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज न ले जाकर गोरखपुर के किसी निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। शव घर लाने के बाद सूचना पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र पटेल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें