फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बाइक की आमने-सामने टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हर्रैया। बभनान रोड पर महिला महाविद्यालय के सामने शनिवार शाम करीब सात बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) हर्रैया पहुंचाया गया। गंभीर हालत में दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हर्रैया थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी अनीश उर्फ गोलू प्रजापति (20) अपने गांव के अमन गौड़ (18) के साथ बाइक से हर्रैया जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार, अमन को दिल्ली जाना था और उसे कस्बे में हाईवे से बस पकड़नी थी। दोनों बभनान रोड पर महिला महाविद्यालय के सामने पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में अनीश की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार गौर थाना क्षेत्र के अइला कला गांव निवासी आलोक यादव (19) और पैकोलिया क्षेत्र के असनहरा निवासी विवेक भी घायल हो गए। अमन और विवेक की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। आलोक का इलाज सीएचसी में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें