फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 297 फरियादियों ने सुनाई फरियाद, 23 मामलों का मौके पर निस्तारण

विज्ञापन
हर्रैया में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सुनवाई करतीं डीएम कृ​त्तिका ज्योत्स्ना व अन्य अ​धिका
विज्ञापन
बस्ती। जिले की सभी तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इसमें कुल 297 फरियादियों ने अपनी समस्याएं दर्ज कराईं। इनमें से 23 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि 274 शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से जुड़ी रहीं।
विज्ञापन

सदर तहसील में सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। यहां 73 मामले आए, जिनमें चार का मौके पर निस्तारण हो सका। सीडीओ ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। एडीएम प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे। हर्रैया तहसील में डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में समाधान दिवस हुआ। उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने शिकायतों का निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
एसडीएम उमाकांत तिवारी ने बताया कि कुल 159 मामले आए, जिनमें 13 का मौके पर निस्तारण हुआ। इनमें राजस्व के 72, पुलिस के 18, विकास के 14, आपूर्ति के 45, विद्युत के छह और अन्य विभागों के चार मामले शामिल रहे। समाधान दिवस में सीएमओ डॉ. राजीव निगम, डीडीओ सुशील कुमार श्रीवास्तव, पीडी आनंद कुमार गुप्त, डीपीआरओ घनश्याम सागर, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार, एसडीएम रश्मि यादव, सीवीओ डॉ. एके गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


रुधौली में 47 मामले, पांच का निस्तारण
रुधौली तहसील में एडीएम ज्ञानचंद गुप्ता की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। उन्होंने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 47 मामले आए, जिनमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। एडीएम ने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर शेष शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि निस्तारण में लापरवाही या जांच में गड़बड़ी मिलने पर जिम्मेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम फरीद अहमद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-
भानपुर में 18 शिकायतें, एक मामला निपटा
भानपुर तहसील में एसडीएम शशिविंद कुमार द्विवेदी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां 18 शिकायतें आईं। इनमें राजस्व के आठ, आपूर्ति के छह, बिजली के तीन और विकास विभाग का एक मामला शामिल रहा। राजस्व के एक मामले का मौके पर निस्तारण किया गया। रामनगर कठौतिया निवासी शिवपूजन ने सुदईडीह में बिजली का खंभा लगवाने की मांग की। करौता उर्फ करनपुर निवासी राजेश कुमार ने नहर किनारे सड़क की पटरी पर उगी झाड़ियों और घास-फूस साफ कराने की मांग रखी। रामनगर ब्लॉक के कुसम्हीकुंवर गांव के लोगों ने मुख्य खड़ंजा मार्ग पर बारिश का जमा गंदा पानी निकलवाने की गुहार लगाई। तहसीलदार पंकज गुप्ता, नायब तहसीलदार पूजा वर्मा और बीडीओ राजेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें