प्राइवेट नौकरी करता था विशाल
टिनिच। गौर थाना क्षेत्र के बेलवाडाड़ गांव निवासी एक युवक ने मुंबई में फंदे से लटककर जान दे दी। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम करवाया। उसके बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया।
मुंबई से शव लेकर परिवार के लोग घर आ रहे हैं। बेलवाडाड़ गांव निवासी 19 वर्षीय विशाल यादव पुत्र राम बुझारत यादव मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। कुछ दिन पहले ही वह मुंबई गया था। मंगलवार की शाम को वह अपने कमरे पर पहुंचा और फंदे से लटक गया। काफी देर वह बाहर नहीं निकला तो आसपास के लोगों ने आवाज दी। मगर, कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद लोगों ने खिड़की से देखा तो लोग दंग रह गए। विशाल का शव कमरे में अंदर फंदे से लटक रहा था। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। विशाल की मौत की सूचना मिलते ही उसके गांव बेलवाडाड़ स्थित घर पर कोहराम मच गया। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद
.दुलही जाने वाला संपर्क मार्ग। संवाद