बभनान के पूर्वी समपार फाटक पर खड़ी साबरमती एक्सप्रेस। संवाद
बभनान। नान इंटरलॉकिंग कार्य होने के चलते बभनान रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का स्टॉपेज निरस्त कर दिया गया है। इसके चलते किसी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। जब तक आरपीएफ व जीआरपी के जवान पहुंचते यात्री भाग निकला।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर करीब 3:18 बजे अहमदाबाद से गोरखपुर जा रही साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस बभनान रेलवे स्टेशन से रनथ्रू गुजर रही थी। इसी बीच किसी यात्री ने चेन पुलिंग का रेलवे गेट संख्या 222 ए पर ट्रेन को खड़ी कर दिया। चेन पुलिंग होते ही रेलवे सुरक्षा बल के जवानों ने एसीपी को अटेंड करने के लिए दौड़ लगाई, मगर चेन पुलिंग करने वाला यात्री भाग निकला। इस वजह से ट्रेन करीब पांच मिनट तक रेलवे समपार संख्या 222 ए पर खड़ी रही। इस बीच बभनान गौरा-चौकी मार्ग पर गाड़ियों का लंबा जाम लग गया।