संसारीपुर–गोकुलपुर मार्ग पर दौड़ रहा गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली। संवाद
महराजगंज। संसारीपुर–गोकुलपुर मार्ग पर इन दिनों ओवरलोड गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली का खुलेआम संचालन राहगीरों के लिए खतरे का सबब बन गया है। गन्ना लदी ट्रॉली सड़क पर दौड़ने से हादसे का खतरा बना रहता है। संसारीपुर–गोकुलपुर मार्ग पर शुक्रवार को ओवरलोड गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरने लगी तो अन्य वाहनों के लिए जगह ही नहीं बचा। ऐसे में लोग अनहोनी की आशंका जता रह हैं।
लोगों का कहना है कि ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क की आधी से ज्यादा चौड़ाई घेर लेती है। इससे सामने से आने वाले दोपहिया व पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार ट्रॉली का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना की स्थिति बन जाती है, कई बार ओवरलोड वाहनों से हादसा भी हो चुका है।