नगर बाजार (बस्ती)। थाना क्षेत्र के लखनऊ-बस्ती हाईवे पर सड़क हादसे में घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की पहचान राजेश्वर पाल (28) निवासी रानीपुर थाना के रूप में हुई है। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार की देर शाम को राजेश्वर पाल हाईवे पर बस्ती जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अयोध्या की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राजेश्वर गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने नगर पुलिस और परिवार वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिवार वाले व पुलिस मौके पर पहुंची। संवाद