फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डॉक्टर का अपहरण करने वालेे तीन अंतरजनपदीय बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में डॉक्टर का अपहरण करने के आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बस्ती। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के आयुर्वेदिक डॉक्टर वीरेंद्र सिंह का अपहरण करने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को तीन अंतरजनपदीय अपहर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों में सुल्तानपुर जिले के थाना शिवगढ़ क्षेत्र निवासी बदल सिंह उर्फ वैभव सिंह, रायबरेली जिले के थाना चंदापुर निवासी अरविंद वर्मा और इसी जिले के संतोषपुर निवासी बब्बन सिंह उर्फ नवरत्न सिंह शामिल हैं। इनके पास से पुलिस ने 14,600 रुपये, एक स्कार्पियो और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस लाइंस सभागार में डॉक्टर अपहरण कांड का खुलासा करते हुए एएसपी श्याम कांत ने बताया कि स्कार्पियो सवार चार बदमाशों ने 22 दिसंबर को कुरुक्षेत्र जिले के थाना शाहबाद मारकंडा क्षेत्र के ग्राम तंगोर निवासी डॉ. वीरेंद्र सिंह का परशुरामपुर कस्बे में दुर्गा माता मंदिर के पास से अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन

आरोप है कि बदमाशों ने एक लाख रुपये फिरौती मांगी थी। उन्होंने बताया कि अयोध्या में देवकाली के पास उसके दो एटीएम कार्ड से 50 हजार रुपये निकाल लिए थे। इसके बाद गाड़ी से फेंककर भाग गए थे।
वारदात के संबंध में थाना परशुरामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को हैदराबाद बगिया क्षेत्र में छापा मारकर तीन अभियुक्तों को वाहन सहित गिरफ्तार किया गया, जबकि एक आरोपी फरार है। उन्होंने बताया कि अपहर्ताओं के चंगुल से छूटे वीरेंद्र सिंह हर महीने के आठ और 22 तारीख को यहां आकर आयुर्वेदिक औषधि बेचने करने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में सामने आया है कि यह गैंग मुख्य रूप से झोलाछाप डॉक्टरों को निशाना बनाता था। आरोपियों के इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, वॉयस सैंपल व डोजियर तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें