फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिल्ली जा रही ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

Thu, 14 Sep 2023 01:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। नई दिल्ली जलपाई गुड़ी एक्सप्रेस से दिल्ली जा रहे युवक की बुधवार सुबह करीब साढ़े चार बजे ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। उसका शव मुंडेरवा रेलवे स्टेशन के आउटर पर स्थित जगदीशपुर के पास रेलवे लाइन के किनारे गड्ढे में पाया गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस शव लेकर थाने पहुंची। पहचान कराने का प्रयास शुरू किया। उसके पास से मिले मोबाइल फोन के जरिए परिवार वालों को सूचना दी गई। कुछ देर बाद उसी ट्रेन से दिल्ली जा रहे युवक के बहन-बहनोई गोंडा रेलवे स्टेशन पर उतरकर मुंडेरवा थाने पहुंचे। जिसके बाद युवक की पहचान 22 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र सीतू दास निवासी दास टोला बेदौलिया मेथिल बेगूसराय बिहार के रूप में हुई। बाद में उसके माता-पिता भी पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें