भानपुर। रामनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बड़ौगी में खेलकूद मैदान की चहारदीवारी की जांच कराने की मांग को लेकर धरने पर बैठे भारतीय नैतिक सेना के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा को मंगलवार को बिना अनुमति तहसील में धरना देने के आरोप में पुलिस ने शांति भंग में पाबंद कर दिया।
बडौगी में बने खेलकूद के मैदान की चहारदीवारी की जांच कराने की मांग को लेकर राजकुमार वर्मा ने सोमवार को तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया था। वह मांग कर रहे थे कि खेलकूद मैदान की जांच के लिए आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की गई थी। जिम्मेदारों ने तथ्यों को छिपाकर रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी है। उनका कहना है कि जहां खेल मैदान का निर्माण हुआ है वहां बंजर, आबादी और स्कूल की भूमि है। मामले की निष्पक्षता से जांच की जाए। पहले दिन मामले का कोई हल न निकलने पर वह मंगलवार को भी तहसील में धरना देने गये थे। संवाद