फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: नदी की सोती में डूबने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया। दुबौलिया थाना क्षेत्र के अशोकपुर ग्राम पंचायत के बलूईया काली मंदिर के पास सरयू नदी की सोती में शनिवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान जेठूपुरवा गांव निवासी भोला उर्फ रामदीन (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, जेठूपुरवा गांव निवासी भोला उर्फ रामदीन शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे बलुईया गांव के पास काली मंदिर के पास खेत देखने जा रहे थे। सोती में पानी अधिक होने से वह डूबने लगे। किनारे मौजूद लोगों ने बचाने की कोशिश किए। सोती में घुसकर निकाला और इलाज के लिए सीएचसी हर्रैया ले गए जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। भोला के मौत की खबर सुन परिजनों का रो&रोकर बुरा हाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें