फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में युवक की मौत, गुस्साए लोगों ने सवा चार घंटे जाम रखा हर्रैया मार्ग

Sat, 04 Jan 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बभनान। पैकोलिया थाना क्षेत्र के कठौतिया-सावंडीह मार्ग पर दो बाइक की टक्कर में युवक की मौत हो गई। साहुल चीनी मिल में ठेके पर काम करता था। साहुल के परिवार के लोगों ने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे बभनान-हर्रैया मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सड़क पर भारी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण इकट्ठा हो गए। देखते ही देखते दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लग गई।
एसडीएम हर्रैया विनोद पांडेय ने चीनी मिल प्रशासन से बात कर सहायता राशि दिलाई, तब जाकर दोपहर करीब 2:15 बजे परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार हुए। इस दौरान करीब सवा चार घंटे तक मार्ग जाम रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के लोहिया नगर वार्ड निवासी 24 वर्षीय साहुल यादव बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे बाइक से खेत की सिंचाई करने जा रहा था। इस दौरान पैकोलिया क्षेत्र के कठौतिया-सावंडीह मार्ग पर चीनी मिल के एक अन्य कर्मी की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में साहुल यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, बभनान चीनी मिल से अपने क्वार्टर जलेबी गंज बाजार जा रहे मिलकर्मी की बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उसे भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आरोप है रात में पुलिस ने आरोपी पर बिना कार्रवाई किए ही छोड़ दिया। हंगामा होने के बाद शुक्रवार की दोपहर में पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक पर लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने की धारा में केस दर्ज किया है।
प्रभारी निरीक्षक पैकोलियां धर्मेंद्र यादव ने बताया लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने की धारा में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया गया है।ि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें