विक्रमजोत। छावनी थाना क्षेत्र के पटकापुर चौराहे पर शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे हाईवे के डिवाइडर पर डांस कर रहा युवक बोलेरो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार, 26 वर्षीय दुर्गा पुत्र राम संवारे निवासी बछईपुर हाईवे पार कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान वह डिवाइडर पर डांस करने लगा। तभी बस्ती से अयोध्या की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे साइड मार दी। थानाध्यक्ष राणा डीपी सिंह ने बताया कि घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया था, वहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया। संवाद