बस्ती। प्रेमी के शादी करने से मना करने पर सोनहा थाना क्षेत्र के कोल्हुई गांव में शुक्रवार की रात 11 बजे एक युवती टाॅवर पर चढ़ गई। इस दौरान काफी देर तक गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने युवती को समझा-बुझाकर नीचे उतारा।
एसओ महेश सिंह ने बताया कि दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी से इन्कार करने पर युवती टाॅवर पर चढ़ी थी। समझा बुझाकर कर उसे नीचे उतारा गया। प्रेमी व प्रेमिका ने रजामंदी से शनिवार को बैड़ा समय माता मंदिर पर शादी कर ली। मुख्य आरक्षी आनंद प्रताप चौरसिया की तहरीर पर युवती व टाॅवर कर्मचारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर शांति भंग की आशंका में उसका चालान किया गया है। संवाद