फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
मृतक सोनू गौतम की फाइल फोटो।
विज्ञापन
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के मजगवां गांव में एक युवक ने घर के अंदर कमरे में पंखे की कुंडी से फंदा लगा लिया। परिवार के लोग उसे कुंडी से लटका हुआ देख रोने चिल्लाने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। पुलिस के अनुसार परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी सोनू गौतम (25) शुक्रवार सुबह अकेले घर पर था। परिवार के लोग धान की रोपाई के लिए खेत में चले गए थे। जब दोपहर में घर लौटे तो तो देखा कि सोनू के कमरे के दरवाजे की कुंडी बंद थी। वह पंखे के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार उसकी शादी अभी दो माह पहले हुई थी। पत्नी पिछले एक सप्ताह से मायके में रह रही है। मृतक के पिता फौजदार रोजी-रोटी का जुगाड़ में दिल्ली रहते हैं।
घटना की सूचना मिलने के बाद पिता घर के लिए चल चुके हैं। जबकि पत्नी नीलम भी सूचना पर मायके से ससुराल लौट आई है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रभारी थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने बताया है कि मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करा दिया गया है। परिवार के लोग के अनुरोध पर बिना पोस्टमार्टम शव उन्हें सौंप दिया गया है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें