फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाल्टरगंज। थाना क्षेत्र के बालेडीहा गांव के पास 10 जुलाई को बाइक की टक्कर से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के अनुसार अभय सिंह निवासी भरवालिया थाना पुरानी बस्ती ने तहरीर में बताया कि 10 जुलाई को उनके जीजा नीतिश आनंद निवासी खिजिरपुर, थाना करंडा, जनपद गाजीपुर रुधौली की तरफ से पैदल जा रहे थे। बालेडीहा गांव के निकट एक वाहन ने टक्कर मार दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें ओपेक चिकित्सालय कैली में भर्ती कराया गया था। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें