फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसरत करने वाले बांस में लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कसरत करने वाले बांस में लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

रात में किसी का फोन आने के बाद घर से निकला था श्रवण
बनकटी (बस्ती)। लालगंज थानाक्षेत्र के बांसापार गांव में मंगलवार सुबह एक युवक का शव बाग में महुआ के पेड़ पर युवकों द्वारा कसरत करने के लिए बांधे गए बांस में लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लालगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पुलिस उसके मोबाइल नंबर की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पिता अर्जुन प्रसाद के अनुसार 19 वर्षीय बेटा श्रवण कुमार सोमवार शाम को भोजन करने के बाद घर पर सोया था। रात में किसी ने उसके मोबाइल पर फोन करके बुलाया। इसके बाद वह परिवार वालों को बिना बताए चला गया। मंगलवार सुबह नित्यक्रिया के लिए निकली महिलाओं ने श्रवण के शव को बांस में दुपट्टे के सहारे लटका हुआ देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर 200 मीटर की दूरी पर रहने वाले परिजन मौके पर पहुंचे। फंदे से उतारकर युवक का शव घर ले आए। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष रोहित कुमार उपाध्याय एवं फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक के पीठ पर मारने-पीटने एवं चोट के निशान हैं। घटना के संबंध में मृतक श्रवण के पिता अर्जुन प्रसाद ने तहरीर स्थानीय थाने में दी है। दबी जुबान से ग्रामीण घटना को आशनाई से जोड़ रहे हैं । मृतक तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। ट्रैक्टर चालक के रूप में काम करता था। घर के कमाऊ सदस्य की मौत से मां सहित भाई अनिल कुमार, संदीप तथा बहन रितु, उषा एवं निशा का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें