फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हादसे में युवक की मौत, शिनाख्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। थाना नगर क्षेत्र के फुटहिया चौकी अंतर्गत बसहवा ओवरब्रिज के पश्चिमी छोर पर शनिवार सुबह करीब चार बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर फुटहिया चौकी प्रभारी शैलेष कुमार यादव मौके पर आए और युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव माेर्चरी में रखवाया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त प्रतीत हो रहा है। जांच के दौरान उसके पास मौजूद झोले से कुछ पुराने कपड़े मिले हैं। कोई ऐसा दस्तावेज या सामान नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ करने के साथ युवक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें