कलवारी। बस्ती-टांडा मार्ग पर कलवारी मुस्तहकम गांव के पास शुक्रवार की रात बाइक और साइकिल की टक्कर में एक की मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया।
मिश्रौलिया निवासी देवनारायण पाठक (60) साइकिल से किराना का सामान लेने कलवारी आ रहे थे। उसी समय कलवारी की तरफ से लगभग मुस्तहकम निवासी जिलाजीत सिंह बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही दोनों लोग कलवारी गांव के गेट के पास पहुंचे कि आपस में टकरा गए और दोनों घायल हो गए। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर लाया गया, वहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। देव नारायण की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया, वहां उनकी मौत हो गई। संवाद