फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाईवे पार करते समय कार की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगर बाजार (बस्ती)। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नगर थाने के महमूदपुर के पास सड़क पार करते समय 24 वर्षीय युवक कार की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसकी घटना स्थल पर मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक ने जींस पैंट, सफेद छींटदार शर्ट और गर्म जैकेट पहन रखी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक 4-5 दिनों से क्षेत्र में आसपास देखा जा रहा था।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, किसी ने युवक को पहचानने का दावा नहीं किया। पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया। फुटहिया चौकी प्रभारी विवेकानंद तिवारी ने बताया कि उसकी पहचान के लिए सोशल मीडिया व अन्य माध्यम से प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें