फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आरसीसी सड़क तोड़ने को लेकर सरदार सेना ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। साऊंघाट विकास खंड के ग्राम पंचायत छितही प्रहलाद में राहुल शर्मा के घर से पटेल इंटर काॅलेज एवं नहर तक छात्रों के हितों के लिए निर्माण कराया गया था, जिसे जेसीबी से तोड़वा दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान नीलम देवी ने डीएम को पत्र देकर कहा कि सड़क और नाली पर कब्जा भी कर रखा गया है। विरोध करने पर वे मारपीट पर उतारु हो जाते हैं। मामले की जानकारी उप जिलाधिकारी रूधौली को भी दी गई है। यही नहीं ग्राम प्रधान के पति अभिमन्यु चौधरी और जेठ विश्वनाथ पर फर्जी केस दर्ज करा दिया गया। थाने में भी कोई सुनवाई नहीं की गई।
इन सवालों को लेकर बृहस्पतिवार को सरदार सेना के जिलाध्यक्ष विनय चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश प्रजापति के नेतृत्व में जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। सरदार सेना प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी बृजेश पटेल के मांग की कि समूचे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें