फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एंबुलेंस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के देईसाड़-बानपुर मार्ग के घुघसा गांव के निकट शुक्रवार को देर रात एंबुलेंस की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे का संतकबीरनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
शुक्रवार को देर रात संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के लुतूही गांव निवासी पंकज (26) और अपने भाई के साले अर्जुन (25) के साथ लालगंज थाना क्षेत्र के खरवनिया में रिश्तेदार के वहां शादी में शरीक होने जा रहे थे। दोनों जैसे ही बानपुर-देईसाड़ मार्ग के घुघसा गांव के निकट पहुंचे थे कि सामने से आ रही एंबुलेंस की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंकज की मौके पर मौत हो गई, जबकि अर्जुन घायल हो गए। थानाध्यक्ष लाजगंज ने बताया कि पंकज नाथनगर ब्लॉक में ई-पाश मशीन के ऑपरेटर थे। जबकि एंबुलेंस चालक खरवनिया निवासी है। वह फैजाबाद में एंबुलेंस चलाता है। उस समय घर से वापस एंबुलेंस लेकर फैजाबाद जा रहा था। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें