कलवारी क्षेत्र के गाना गांव में फायरिंग, एक घायल
गायघाट (बस्ती) । कलवारी थानाक्षेत्र के गाना गांव में शनिवार रात साढ़े दस बजे के आसपास मनबढ़ों ने फायरिंग की। हनुमंत मिश्र नाम के व्यक्ति को गोली लग गई। एक गोली पास में खड़े सोनू मिश्र की कनपटी से होकर गुजर गई।
सूचना पर सीओ शक्ति सिंह और एसओ अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुटे हैं। एसओ का कहना है कि प्राथमिक पूछताछ में फायर करने वालों में गांव के ही एक व्यक्ति का नाम सामने आया है।
मगर हनुमंत मिश्र की अंगुली में गोली लगी है या किसी अन्य चीज से चोट लगी है, यह स्पष्ट नहीं है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस छानबीन में जुटी थी।