शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
बस्ती। शहर में युवती से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने वाल्टरगंज थानाक्षेत्र की पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल राधेश्याम राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर क्षेत्र के रहने वाले आरोपी राजू उपाध्याय के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
वाल्टरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने तहरीर देकर बताया है कि शहर के एक गेस्ट हाउस में मैनेजर के पद पर कार्यरत राजू उपाध्याय के बीच कुछ समय से नजदीकियां बढ़ीं। इसके बाद उसके करीब नौ माह पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। बाद में जब युवती ने शादी करने के लिए कहा तो वह शादी से इनकार कर दिया। कोतवाली के एसएसआई योगेन्द्र नाथ को मामले की तफ्तीश सौंपी गई है।