फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपडेट,,,युवती की चाकू घोंप कर हत्या, खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती की चाकू घोंप कर हत्या, खेत में मिला शव
विज्ञापन

वाल्टरगंज (बस्ती)। जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में जन्म दिन का केक खिलाने निकली 19 वर्षीय युवती की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार सुबह गांव के गेहूं के खेत में पड़ा मिला। एसपी आशीष श्रीवास्तव ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया कि युवती की चाकू या किसी अन्य धारदार हथियार से हत्या की गई है। मामले में गांव के एक ही युवक व उसके साथियों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

वाल्टरगंज थाना के एक गांव के एक खेत में रविवार सुबह करीब आठ बजे लोगों ने एक युवती का खून से लथ-पथ अर्द्धनग्न शव पड़ा देखा। इस आधार पर युवती के साथ दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। थानाध्यक्ष वाल्टरगंज विनय कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू करने के साथ पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी। थोड़ी देर में ही उसकी पहचान हो गई। मौके पर पहुंची मृत युवती की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को उसकी बेटी का जन्मदिन था। जिस पर घर में छोटी पार्टी आयोजित हुई थी। बेटी को गांव के एक युवक ने फोन करके जन्मदिन का केक खिलाने की बात कहकर बुलाया। वह अपनी छोटी बहन को यह बात बता कर युवक से मिलने चली गई। रात में नहीं लौटी। सुबह उसका शव गांव के सिवान में गेहूं के खेत में मिला। मां ने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या एक युवक का नाम लेते हुए उसके साथियों ने की है। हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी सदर शक्ति सिंह, फोरेंसिक जांच टीम मौके पर पहुंचकर जांच की। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गांव के एक युवक को नामजद करते हुए व उसके अन्य साथियों के विरुद्ध धारा 302 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। एसपी ने आरोपितों की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें