फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम कृषि सिंचाई योजना में कप्तानगंज ब्लॉक का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम कृषि सिंचाई योजना में कप्तानगंज ब्लॉक का चयन
विज्ञापन

योजना के मानक में 750 मिमी प्रतिवर्ष से अधिक वर्षा वाला है यह ब्लॉक
डीएम आशुतोष निरंजन ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत हर खेत को पानी पहुंचाने के उद्देश्य से जिले के कप्तानगंज ब्लॉक का चयन किया गया है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होंने बताया कि इस योजना के मानक 750 मिमी प्रतिवर्ष से अधिक वर्षा वाले ब्लॉकों में जिले का एक मात्र ब्लॉक कप्तानगंज का चयन किया गया है। बताया कि इसके अंतर्गत 385 निशुल्क बोरिंग का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसमें से 285 निशुल्क बोरिंग सामान्य जाति व 100 अनुसूचित जाति/जनजाति के किसानों का लक्ष्य है। महिला किसानों को वरीयता दी जाएगी। इसके अलावा 48 मध्यम गहरी बोरिंग का लक्ष्य भी प्राप्त हुआ है जिसमें से 40 सामान्य व आठ अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए होंगी।
इस योजना का उद्देश्य 750 मिमी प्रतिवर्ष से अधिक वर्षा वाले ब्लॉकों में भू-जल से सिंचन क्षमता में वृद्धि करना है। इस योजना में लघु सीमांत कृषकों की बोरिंग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 75 हजार रुपये बोरिंग के लिए तथा दस हजार रुपये जल वितरण प्रणाली के लिए अनुदान दिया जाएगा। सामान्य श्रेणी के किसानों के नलकूपों का ऊर्जीकरण करने के लिए अधिकतम 68 हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अनुसूचितजाति/जनजाति श्रेणी के किसानों के नलकूपों पर पांच एचपी के सौर ऊर्जा चालित पंप की स्थापना की जाएगी। इसके लिए अधिकतम 3.85 लाख रुपये अनुदान दिया जाएगा। इस प्रकार कुल 4.70 लाख रुपये का अनुदान अनुमन्य होगा। सोलर पंप यूपी नेडा से अथवा उनके ओर से पंजीकृत वेंडरों से लिया जाएगा। बताया कि चयन में महिला किसानों को वरीयता दी जाएगी एवं पहले आओ पहले पाओ के आधार पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें