परशुरामपुर और सोनहा थाने में दर्ज हुआ केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अलग-अलग दो थानाक्षेत्र में छेड़खानी के मामलों में पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। परशुरामपुर व सोनहा थाने की पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।
परशुरामपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली 23 वर्षीय युवती का आरोप है कि गांव का प्रिंस कई दिनों से परेशान कर रहा है। आए दिन जबरन हाथ पकड़ लेता और छेड़खानी करता है। विरोध करने पर अपशब्दों का प्रयोग करने लगता है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है। सोनहा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता की मां का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले एक युवक व उसके घर के दो लोगों ने रविवार की सुबह बेटी के साथ अश्लील हरकत की। बेटी ने आपबीती बताई और इसके बाद थाने पर पहुंचकर मां ने तहरीर दे दी। पुलिस ने गांव निवासी अजय समेत तीन लोगों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जांच एसआई ओमप्रकाश यादव को सौंपी गई है।