फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार ने दी 4.5 लाख नौकरियां: सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
योगी सरकार ने दी 4.5 लाख नौकरियां : हरीश द्विवेदी
विज्ञापन

बस्ती। लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के बाद धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि योगी सरकार ने साढ़े चार लाख नौकरियां दी हैं। सरकार ने 35 हजार किसानों का कर्ज भी माफ किया है।
करीब एक घंटे के भाषण में सांसद ने दावा किया कि पिछले पांच साल में उत्तर प्रदेश में साढ़े चार लाख युवाओं को रोजगार दिया गया और किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया। द्विवेदी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों को 1.52 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। देश में सबसे ज्यादा एक्सप्रेस वे उत्तर प्रदेश में बन रहे हैं और 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने के बाद से यूपी और उत्तराखंड दोनों की कनेक्टिविटी में काफी सुधार हुआ है। सांसद हरीश द्विवेदी कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने महिला, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति सहित सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘पीएम मोदी ने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया’
राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का अनुमोदन करते हुए सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि सरकार ने ‘सबका साथ सबका विश्वास’ के मंत्र के आधार पर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है। देश में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पौने दो करोड़ घरों का निर्माण कराया गया है। वहीं, उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में करीब 20 लाख और ग्रामीण क्षेत्रों में करीब 25 लाख मकानों का निर्माण करवाया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण के लिए कोई योजना शुरू करते हैं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके ‘कंधे से कंधा मिलाकर उस योजना को तुरंत जमीन पर साकार करने के लिए काम शुरू कर देते हैं।’ सांसद के मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि सांसद हरीश द्विवेदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान एक घंटे से अधिक समय तक प्रस्ताव प्रस्तुतीकरण करते हुए केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर सरकार की मंशा प्रकट की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें