बस्ती। 11वें विश्व योग दिवस पर इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर एवं आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से उत्तर प्रदेश के पूर्वी जोन के अध्यक्ष डॉ नवीन सिंह एवं सचिव आशीष टंडन, डॉ. रमेश चंद्रा सह सचिव के नेतृत्व में योग पार्क का कार्यक्रम उद्यान विभाग के पार्क में कराया जा रहा है।
डॉ नवीन सिंह ने बताया कि ध्यान योग की विधि बताने के साथ ही शव आसन, मकरासन का अभ्यास कराया। माथे से लेकर पैर तक पूरी शरीर को दीर्घ व सूक्ष्म श्वसन के साथ शिथिल करने की प्रक्रिया का अभ्यास कराया। बताया कि योग प्राणायाम करने से अज्ञान, अभाव, आलस, अविश्वास, निराशा तथा इन सबके कारण रोग, वियोग, नुकसान, अपमान या प्रतिकूलताओं के कारण हमारे शरीर इंद्रियों व मन के स्तर पर कई प्रकार का गहरा दुख, अशांति को दूर कर रोगों से मुक्ति दिलाता है। योगाचार्य राम मोहन पाल एवं गरुणध्वज पांडेय ने भी जानकारी दी। योग पार्क शिविर में मुख्य रूप से योग शिक्षक संतोष कुमार तिवारी, सुनील सिंह, सुभाष चौधरी, डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला, सत्येंद्र सिंह भोलू, आशीष श्रीवास्तव, शिवेंद्र, संतोष भारद्वाज, बैजनाथ, राधेश्याम, अशोक यादव, सूर्य प्रताप, मारूफ खान, मंजेश चौधरी, तबरेज आदि योग साधक उपस्थित रहे। संवाद