फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राजस्व टीम ने की डीह की जमीन पर कब्जे की जांच

Fri, 13 Jun 2025 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। क्षेत्र के सेवरालाला गांव में देवस्थान डीह बाबा के जमीन पर अतिक्रमण और कब्जा करने की शिकायत पर हर्रैया तहसील से राजस्व टीम ने मौके पर पहुंच कर जानकारी हासिल की। गांव के करीब 34 लोगों ने चार जून को उप जिलाधिकारी हरैया से शिकायत की थी। दुर्गेश सिंह के शिकायती पत्र पर तहसीलदार ने गांव के डीहबाबा स्थान पर अतिक्रमण की पैमाइश लिए टीम गठित की। टीम में नायाब तहसीलदार शौकत अली, राजस्व निरीक्षक बाबूलाल क्षेत्रीय लेखपाल सुमित मौर्या सहित तीन अन्य लेखपाल दुर्गेश पांडेय, मुकेश कसौधन तथा पंकज पांडेय शामिल हैं। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे सेवरालाला गांव में राजस्व टीम देवस्थान पर पहुंची। टीम के सदस्य नायब तहसीलदार दोपहर 2 बजे तक सेवरालाला गांव नहीं पहुंचे। दो बजे बजे के बाद राजस्व निरीक्षक बाबूलाल ने अतिक्रमण के स्थान की नक्शा नजरी बनाई। बताया कि इसे उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। टीम दोबारा पैमाइश के लिए आएगी। मौके पर छावनी थाने की पुलिस भी मौजूद रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें