फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शुद्ध पेयजल के लिए तरस रहे आसरा आवास के बाशिंदे

Sat, 23 Mar 2024 03:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर पानी की टंगी से आपूर्ति बंद की गई, लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। लोहिया नगर स्थित आसरा आवास में रहने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल तक के लिए तरसना पड़ रहा है। परिसर में बनाई गई पानी की टंकी जर्जर हो चुकी है। बिना विकल्प के ही इस टंकी से पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई है।
नगर पंचायत में 2014-15 में लोहिया नगर व पटेल नगर वार्ड में 192 आवास का निर्माण कराया गया। डूडा ने पात्रों को चिह्नित कर आवास का आवंटन कर दिया। लोग यहां रहने भी लगे, लेकिन मस्याओं को सुलझाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं हुई। आवास परिसर में बारिश का पानी भर जाता है। आवासों के बाशिदों को शुद्ध पेयजल के लिए भटकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास में रहने वाले लक्ष्मण, दिलीप सोनी, फिरोज, कलंदर, दिनेश सिंह, हुसैनी आदि ने बताया कि पानी की टंकी टूट गई है। जिससे देशी नल के सहारे पानी का जुगाड़ हो रहा है। पानी के लिए तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नियमित सफाई कर्मी भी नहीं आते हैं। नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रबल मालानी ने बताया कि आसरा आवास की में नागरिक सुविधाएं बढ़ाने की पहल की जा रही है। जल्द ही पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें