फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 750 अपराधियों पर ‘यक्ष’ नजर, फीड हो रहा डाटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी बस्ती। थाना क्षेत्र के 750 अपराधियों पर यक्ष एप की पैनी नजर रहेगी। नए वित्तीय सत्र से इनमें से किसी पर भी अगर प्राथमिकी दर्ज होती है तो पुरानी बस्ती थाने को इसकी खबर हो जाएगी। इससे अपराध व अपराधियों पर त्वरित नियंत्रण संभव हो सकेगा।
विज्ञापन

ऐसा इसलिए संभव होगा क्योंकि पहली फरवरी से थाना क्षेत्र में एआई (आफिशियल इंटेलिजेंस) फीचर से लैस यक्ष एप पर सभी 750 अपराधियों का डाटा फीड किया जा रहा। एक बार फीडिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपराधियों का डाटा एक क्लिक में मिलेगा। स्थानीय थाने की पुलिस तकनीक दक्षता बढ़ाकर हाईटेक होने की तरफ बढ़ी है। पुरानी बस्ती क्षेत्र के 750 अपराधियों का डाटा व फोटो इस एप पर अपलोड किया जा रहा है। एक अप्रैल से यह एप गृह मंत्रालय के निर्देश पर ऑनलाइन होगा।
डाटा फीड होने से अगर यह देश के किसी दूसरे थाने में अपराध करते हैं तो गृह थाने का बीट आरक्षी इस एप से अपडेट पा सकेगा। साथ ही, जिन थाना क्षेत्र में यह अपराध करेंगे वहां की पुलिस इनका क्रिमिनल रिकाॅर्ड, अपराध के तरीके, अपराध में प्रयुक्त हथियार, अपराध की रूपरेखा इत्यादि के बारे में जानकर उनके खिलाफ ठोस साक्ष्य एकत्र कर सकेगी, जिससे पुलिस कन्विक्शन सरल और कम समय में संभव हो सकेगा।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती के थानेदार जयदीप दूबे ने बताया कि गृह मंत्रालय की तरफ से यक्ष एप विकसित किया गया है, ताकि पुलिस डिजिटल रूप से तकनीकी दक्षता हासिल कर सके। जनवरी में पायलट प्रोजेक्ट के बाद एक फरवरी से थाने को फीडिंग का दायित्व मिला है। थाने में फीडिंग करने के लिए ऑपरेटर लगे हैं। सभी बीट आरक्षियों को निर्देश दिए गए हैं वे अपने क्षेत्र के अपराधियों का डाटा ऑपरेटर से फीड करा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें