फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

Sat, 26 Mar 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नगर पंचायत जीयनपुर के कोरिया पोखरा स्थित शिव मंदिर परिसर से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल महिला श्रद्धालु ।
विज्ञापन
बस्ती।  बोदवल बाजार में शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ श्रीराम महायज्ञ शुरू हो गया। छह अप्रैल तक श्री राम महायज्ञ, श्री राम कथा एवं आदर्श रामलीला का आयोजन होगा। बोदवल बाजार में लगातार नौ वर्षों से हनुमानगढ़ी मंदिर पर चैत माह में श्रीराम महायज्ञ, श्रीराम कथा एवं रामलीला का आयोजन किया जाता है। इस कड़ी में शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। हनुमान गढ़ी यज्ञ स्थल से शोभा यात्रा निकली, जो बरडाड़ बाजार, बढूउनी होते हुए बरम बाबा के स्थान पर पहुंची।
विज्ञापन


जहां कलश भर कर जगदीशपुर, मुंडेरवा, किठिऊरी अहरा, गुदी चौराहा होते हुए पुन: यज्ञ स्थल पर लौटी। कलश यात्रा में 1001 कन्याओं और स्त्रियों ने भाग लिया। इस दौरान श्रीराम, माता सीता, हनुमान जी की झांकी निकाली गई। यज्ञ के संयोजक एवं अध्यक्ष श्याम सुंदर पांडेय ने बताया कि 26 मार्च को 2 से 5 बजे तक अयोध्या धाम के अवधेश महाराज श्रीराम कथा का रसपान कराएंगे। रात नौ बजे से 1 बजे तक आदर्श राम लीला का मंचन होगा।

इस अवसर पर डॉ. अजय पांडेय, जितेंद्र चौधरी डिंपल, राममूरत कसौधन, अवधेश चौधरी, अरुण पांडेय, गिरजेश कसौधन, पप्पू तिवारी, राम सूरत कसौधन, ओमप्रकाश शुक्ल, राजेश गौड़, अशोक कसौधन, शंभू अग्रहरि प्रधान, सर्वजीत चौधरी, दिलीप पांडेय, अजय मोदनवाल, सजनलाल, ओमप्रकाश कसौधन, राम किशुन, शिव पूजन अग्रहरि, राजेश चौधरी, अशोक कुमार कसौधन, राम स्वार्थ, अनिल गुप्ता, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें