फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुधन विकास प्रशिक्षण केंद्र के लिए मिले डेढ़ करोड़

Sat, 26 Mar 2016 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
animals getting stuck in usual places - फोटो : oddee
विज्ञापन
बस्ती। शासन ने पशुधन विकास प्रशिक्षण केंद्र चंगेरवा की स्थापना के लिए चालू वित्तीय वर्ष में एक करोड़ पचास लाख छह हजार रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी है। इसकी प्रशासनिक स्वीकृति पहले ही मिल चुकी है।  शासन के विशेष सचिव चंद्रकांत पांडेय ने निदेशक प्रशासन एवं विकास पशुपालन विभाग को कहा है कि भवन का निर्माण कार्य पीडब्लूडी द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार होना चाहिए। भवन की गुणवत्ता की जिम्मेदारी कार्यदाई संस्था उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण के अधिशासी अभियंता को दी गई है। 
विज्ञापन


विकास खंड सदर के चंगेरवा में 18 सितंबर 2015 को सरकार ने पशुधन विकास प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने के लिए तीन करोड़ 76 लाख की परियोजना की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी। भवन का निर्माण भी शुरू हो चुका है। शासन इस परियोजना पर पहले ही दो करोड़ 17 लाख की धनराशि जारी कर चुका है।

अब शासन ने अवशेष एक करोड़ पचास लाख छह हजार की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति दी है। शासन ने कहा है कि कार्यदाई संस्था को जरूरत के मुताबिक ही धनराशि दी जाए। एक मुश्त धन देने के लिए मना किया गया है। साथ ही यह भी कहा है कि अनुमोदित कार्य की लागत में अगर 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि होती है तो पुनरीक्षित आगणन तीन माह में अवश्य भेज दें। उसके बाद भेजे गए पुनरीक्षित आगणन पर कोई विचार नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें