बस्रती। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा चुनाव कार्यालय पर शनिवार को संचालन समिति की बैठक हुई। कार्यकर्ता सम्मेलन, मीडिया और सोशल मीडिया, क्षेत्र भ्रमण, जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। चुनाव को लेकर प्रतिदिन सभी जनप्रतिनिधियों की बैठक तय की गई। पदाधिकारियों की टोली बनाकर जनसंपर्क के लिए सूचीबद्ध किया गया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र शुक्ल ने कहा कि लोकसभा और विधानसभा का चुनाव कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीता गया। अब नगर पालिका और नगर पंचायत की बारी है इसका भी इतिहास रचना है। सांसद हरीश द्विवेदी ने विकास कार्यों की चर्चा की। इस दौरान विधायक दयाराम चौधरी, जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, अध्यक्ष प्रत्याशी रूपम मिश्र ने भी अपनी बात रखी। चुनाव प्रभारी श्रीकृष्ण पाल, चुनाव समन्वयक राजेंद्र गौड़, त्रयम्बक त्रिपाठी, विधायक अजय सिंह, विधायक सीपी शुक्ला, विधायक, रवि सोनकर, विधायक संजय प्रताप जायसवाल, अशोक सिंह, राजेंद्र नाथ तिवारी, पुष्कर मिश्र ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संचालन विवेकानंद मिश्र ने किया। बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।