फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पंजीकरण के लिए श्रमिकों को किया गया जागरूक

Fri, 02 May 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बृहस्पतिवार को बस्ती सदर ब्लॉक पंजीकरण शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस दौरान श्रमिकों का ई-श्रम पोर्टल एवं पीएमएसवाईएम पर पंजीयन और नवीनीकरण किया गया। उपश्रमायुक्त बीएम शर्मा ने उप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिकों के हितार्थ संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर देने के साथ पात्र निर्माण श्रमिकों को पंजीयन, नवीनीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित भी किया।
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसाइटी ने श्रमिकों में वितरित की सामग्री : इंडियन रेडक्राॅस सोसाइटी की ओर से मजदूर दिवस पर श्रमिकों में गमछा, मिठाई, पानी की बोतल आदि सामग्री वितरित की गई। चेयरमैन डाॅ. प्रमोद कुमार चौधरी, सचिव रंजीत श्रीवास्तव एवं राजेश कुमार ओझा ने सुबह कटरा चौराहा स्थित सांई मंदिर पहुंचकर यहां काम की तलाश मौजूद श्रमिकों का हौसला बढ़ाया। उन्हें हीट वेव से बचने के लिए जागरूक किया। इस दौरान श्रमिकों में मिठाई, पानी और गमछा वितरित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें