फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शहर के 25 वार्डों में 63 परियोजनाओं पर काम शुरू

विज्ञापन
कटरा में सीसी रोड व नाली का चल रहा है निर्माण संवाद
विज्ञापन
बस्ती। शहर में आमजन की सुविधा और सहूलियत के काम कराए जा रहे हैं। वार्डों में 63 परियोजनाओं पर कार्य शुरू हो चुका है। इसमें सीसी सड़क और नाली समेत अन्य कार्य है। ये काम 15वें वित्त आयोग के टाइड और अनटाइड फंड से कराए जा रहे हैं। इससे कई मोहल्ले की दशा सुधर जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका की तरफ से शहर के सभी 25 वार्डों में 15वें वित्त आयोग की मद में उपलब्ध धनराशि से 63 परियोजनाओं पर कार्य आरंभ करवा दिया गया है। कटरा, बेलवाडाड़ी, ओरीजोत, आवास विकास, पुरानी बस्ती समेत पुराना डाकखाना और तुर्कहिया में कार्य चल रहा है। ईओ नगर पालिका ने बताया कि परियोजना की स्वीकृति मिलने पर निविदा निकाली गई थी। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर ढाई करोड़ की सभी परियोजनाओं पर कार्य शुरू करवाया गया।
इसमें सीसी सड़क, नाली के साथ अन्य कार्य शामिल हैं। यह कार्य दो माह के भीतर पूर्ण करके फर्म को बताना होगा। चेयरमैन नेहा वर्मा का कहना है कि शहर में विकास की रफ्तार बढ़ी है। वार्डों में चल रहे कार्य जल्द पूर्ण कराए जाएंगे। इससे जलनिकासी व्यवस्था दुरुस्त होगी और आवागमन भी आरामदेह होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें