फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सेल्समैन के अपहरण की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला सेल्समैन के अपहरण की कोशिश
विज्ञापन

परशुरामपुर(बस्ती)। पुलिस ने एक महिला सेल्समैन के अपहरण की कोशिश के मामले में मुकदमा दर्ज किया है। अयोध्या की रहने वाली महिला सेल्समैन ने खुद थाने पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

अयोध्या जिले के रौनाही थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती किसी प्राइवेट कंपनी के प्रोडेक्ट को डोर-डोर बेचने का काम करती है। इसी सिलसिले में 11 मार्च को बस्ती जिले के परशुरामपुर क्षेत्र में आई थी। तहरीर में युवती ने बताया है कि शुक्रवार को परशुरामपुर के औसानपुर चौराहे के पास सवारी पकड़ कर अयोध्या जाने के लिए खड़ी थी। तभी एक नीले रंग की चार पहिया गाड़ी आई। उसमें चार लोग पहले से बैठे थे। सवारी गाड़ी में वह भी नाका अयोध्या बाईपास जाने के लिए बैठ गईं। युवती के अनुसार रास्ते में तीन लोग उतर गए। जब केवल ड्राइवर और मैं बची, तो ड्राइवर ने सभी शीशे बंद कर दिए। इसके बाद गाड़ी को किसी अन्य मार्ग के लिए मोड़ दिया और तेजी से गाड़ी चलाने लगा। यह देख जब विरोध किया तो उसने जान से मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। समझदारी से काम लेते हुए युवती ने जब गाड़ी को चालक ने धीमा किया तो चलती गाड़ी से कूदकर भाग निकली। परशुरामपुर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें