फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को मिली हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी

Thu, 30 Oct 2025 01:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली (बस्ती)। थाना रुधौली क्षेत्र के ग्राम सुरवार कला में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति केंद्र की ओर से मंगलवार को बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह सखियां, महिला चौकीदार समेत लगभग 40 महिलाएं शामिल हुईं। टीम ने गांव में भ्रमण कर महिलाओं से संपर्क किया और उन्हें चौपाल के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं महिला सुरक्षा संबंधी सेवाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

महिलाओं को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के बारे में बताया गया। साथ ही महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। टीम ने महिलाओं को गुड टच-बैड टच, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध और कानूनी अधिकारों के पति जागरूक किया। एक बहू ने शिकायत की कि उसकी सास दहेज के लिए प्रताड़ित करती है। अधिकारियों ने सास को बुलाकर समझाया और बताया कि दहेज उत्पीड़न घरेलू हिंसा के अंतर्गत दंडनीय अपराध है। सम्मेलन में आई महिलाओं की समस्याएं सुनकर समाधान का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें