आमा गांव में प्रदर्शन करतीं महिलाएं। संवाद
टिनिच। सल्टौआ ब्लॉक के आमा ग्राम पंचायत में सड़क निर्माण के लिए महिलाओं ने बुधवार को प्रदर्शन किया। चेतावनी दी मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन करेंगी।
बुधवार की शाम आमा गांव की गुड़िया देवी, पूनम, मीना देवी, सीमा देवी, मैना देवी, फुलेसरा, गीता, रानी, मैना शंकर, पुन्नवासी राजेश गुप्ता की अगुवाई में जर्जर सड़क पर खड़े होकर प्रदर्शन किया गया। महिलाओं का कहना है लोक निर्माण विभाग की ओर से कप्तानगंज-टिनिच मार्ग का निर्माण कराया गया है। इससे गांव की तरफ जाने वाला मार्ग तीन फीट नीचे हो गया। इससे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है।