बस्ती में इनरह्वील क्लब मिडटाउन की महिलाओं ने गरीब बच्चों के लिए विशेष लाइब्रेरी स्थापित की। इस पहल से बच्चों को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल और संसाधन मिलेंगे। क्लब का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा में आगे बढ़ाना है।
बस्ती। इनरह्वील क्लब बस्ती मिडटाउन से जुड़ी महिलाओं ने बच्चों की शिक्षा के लिए अनोखी पहल करते हुए लाइब्रेरी खोली है। इससे गरीब तबके के बच्चे पढ़-लिख कर आगे बढ़ सकेंगे। क्लब सदस्यों ने कहा कि इससे बच्चों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
क्लब ने सामाजिक सेवाओं की शृंखला में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया। क्लब ने पुरानी बस्ती में एक नई लाइब्रेरी स्थापित कराई है, जिससे बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरणादायक और शांत वातावरण मिल सकेगा। इसके साथ ही, स्कूल में इनवर्टर की भी व्यवस्था की गई, जिससे बिजली की समस्या के चलते बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो।
क्लब की अध्यक्ष आशा अग्रवाल और अन्य सदस्यों की उपस्थिति में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर इसका शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों को शिक्षाप्रद और रोचक कहानियों वाली पुस्तकें भेंट की गईं। क्लब की अध्यक्ष ने कहा, हमारा उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा और संसाधन उपलब्ध कराना है। हम चाहते हैं कि हर बच्चा पढ़े, बढ़े और अपने सपनों को साकार करे।