फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पिंक बूथ पर निपटाए जाएंगे महिला उत्पीड़न व पारिवारिक मामले

Wed, 30 Apr 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रुधौली। रुधौली थाने के सामने निर्माणाधीन पिंक बूथ का डीआईजी दिनेश कुमार पी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने मंगलवार को निरीक्षण किया। डीआईजी ने कहा कि पिंक बूथों पर महिला उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, दहेज की मांग, घरेलू हिंसा जैसी शिकायत की सुनवाई की जाएगी, जिसमें किसी अपराध का होना नहीं पाया जाता है।
विज्ञापन

साथ ही पिंक बूथों पर महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा, उनके लिए संचालित योजनाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी भी दी जाएगी।
कहा कि अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं अपनी समस्या और शिकायतें लेकर थाना परिसर में आने में असहज महसूस करती हैं। उनकी सुविधा के लिए जनपद के चार थानों में पिंक बूथ स्थापित किए जा रहे है। इन पिंक बूथों की प्रभारी एक महिला उपनिरीक्षक होंगी, जिनके साथ एक पुरुष उपनिरीक्षक और आठ महिला आरक्षी तैनात रहेगी और पिंक बूथ की कार्यवाही संचालित करेंगे। मई के पहले सप्ताह में इन पिंक बूथों का संचालन शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें