फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एसबीआई ने मजदूर के परिजनों को सौंपा दो लाख का चेक

Wed, 30 Apr 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। करंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत के मामले में एसबीआई शाखा ओझागंज की ओर से मंगलवार को मृतक के परिजनों को बीमा राशि का 2 लाख रुपये चेक सौंपा गया। हर्रैया थाना क्षेत्र के अतरौड़ा (रकबा) गांव के रहने वाले राजू पुत्र दयाराम दो साल से हरियाणा के हरिनगर में एक डेयरी फार्म पर रहकर मजदूरी करते थे। पिछले वर्ष 10 अगस्त 2024 की रात 7 बजे वह फार्म पर हीटर से खाना बना रहे थे। अचानक वह बिजली की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई थी। राजू का एसबीआई ओझागंज बैंक में एकाउंट था। इस पर उनका बीमा भी हुआ था। मंगलवार को एसबीआई के शाखा प्रबंधक जितेंद्र कुमार, प्रधान प्रतिनिधि अखिलेश कुमार चौधरी, सहायक प्रबंधक हर्ष खरे ने मजदूर की पत्नी छाया देवी को 2 लाख का चेक सौंपा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें